{"_id":"743d9caee5c3a040ae29f5a69805c8d3","slug":"robbery-in-mahmudabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदाबाद में डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महमूदाबाद में डकैती
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद नहर कॉलोनी में एक घर में शनिवार की रात डकैतों ने धावा बोल दिया। घर के चार सदस्यों को बुरी तरह जख्मी कर डकैतों ने जेवर, नकदी सहित करीब दो लाख का माल लूट लिया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक इत्मीनान से घर में लूटपाट करने के बाद डकैत भाग निकले। पुलिस घटना को मारपीट बता रही है। उसका कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नहर कॉलोनी निवासी रामलाल (62) पुत्र जंगली रात को अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। इसी बीच बारिश का फायदा उठा कर 12 से 15 बदमाशों ने उसके घर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। पीड़ितों के मुताबिक जब उन लोगों ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने रामलाल, उसकी पत्नी कमला देवी, पुत्र राजू व दीपू को बुरी तरह जख्मी कर दिया। पीड़ितों के मुताबिक घायल करने के बाद बदमाशों से घर में रखी 45 हजार की नकदी, जेवर, बर्तन सहित करीब दो लाख का माल लूट लिया।
करीब आधे घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद इन लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग पहुंचे। मामले में रामलाल के बेटे दीपू ने थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर डकैती की घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
घटना की खबर पाकर राज्यमंत्री नरेंद्र वर्मा, सीओ महमूदाबाद बीबी सिंह व कोतवाल रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ का कहना है कि घटना मारपीट की है।