{"_id":"58d557e54f1c1b1a191a183b","slug":"robbery-in-laharpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम के घर पौने तीन लाख का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम के घर पौने तीन लाख का डाका
Amarujala Bureau
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कोतवाली इलाके के केसरीगंज में गुरुवार रात सात डकैतों ने ईंट-भट्ठा मुनीम व उसके परिवार को बंधक बनाकर 30 हजार की नकदी समेत करीब पौने तीन लाख का माल लूट लिया। डकैत खुद को पुलिस कर्मी बताकर घर में घुसे थे।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत परिवार को एक कमरे में बंदकर भाग निकले। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को खबर दी गई। एसपी, एएसपी व सीओ ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिनेश शुक्ला का लहरपुर-हरगांव मार्ग पर केसरीगंज में मकान है। वह ईंट-भट्ठे पर मुनीम हैं। दिनेश का कहना है कि वह आधी रात को अपने घर में ईंट-भट्ठे से संबंधित लिखा-पढ़ी कर रहे थे। इसी बीच खुद को पुलिस वाला बताकर एक डकैत घर में घुस आया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने कनपटी पर तमंचा सटाकर घर का मुख्य दरवाजा खुलवा लिया। जिसके बाद छह अन्य डकैत भी घुस आए और परिवार के लोगों को निशाने पर लेकर घर में लूटपाट शुरू कर दी। दिनेश के मुताबिक डकैत उसके घर से 30 हजार की नकदी, जेवर, बर्तन सहित करीब पौने तीन लाख का माल लूट ले गए।
लूटपाट करने के बाद डकैतों ने घर के लोगों को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और भाग निकले। कुछ देर बाद इन लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग पहुंचे और किसी तरह उन्हें बंधन मुक्त किया। तत्काल डायल-100 पर फोन कर पुलिस बुला ली गई। एसपी सौमित्र यादव, एएसपी, सीओ ने भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।