{"_id":"b807f9d039ff5d8c3638a7e500ee17e0","slug":"raping-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुराचार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कलां थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दरिंदे ने बालिका से दुराचार किया। हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर भाग निकला। बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोनों पक्ष एक ही गांव के हैं। इससे क्षेत्र में तनाव है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालिका बकरियां चराने गई थी।
विज्ञापन
वहां गांव का दिलीप पहले से ही घात लगाकर बैठा था। इसी बीच उसने बालिका को दबोच लिया और खेत में दुराचार किया। हालत बिगड़ने पर उसे खेत में छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
गांव के लोगों से खबर पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे। इस बीच सीओ अरुण चंद्र भी पहुंच गए।
उन्होंने थानाध्यक्ष को घटना की रिपोर्ट दर्ज करने व आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने बालिका को सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पर हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर गांव के दिलीप के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।