{"_id":"c793ee0ce8f17a1127bfed670ce99f86","slug":"rape-case-imposed-later-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुराचार पुलिस ने तीन दिन बाद लिखी रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका से दुराचार पुलिस ने तीन दिन बाद लिखी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में नित्यक्रिया के लिए गई बालिका को गांव का एक युवक जबरन उठा ले गया और दुराचार किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
संदना इलाके के एक गांव की बालिका (12) तीन फरवरी की शाम गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए निकली थी। बताते हैं कि गांव का ही युवक बालिका को जबरन उठाकर पड़ोस के जंगल में ले गया, जहां उसके संग रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
जिसके बाद पीड़िता घर पहुंची और उसने आपबीती सुनाई। मामले को लेकर पीड़िता के परिवार वालों ने गांव के ही रामनाथ के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने दो दिन तक केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
पुलिस दो दिन परिवार वालों को टरकाती रही। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।