{"_id":"2b78da6fa8e08f33939428a4526ff379","slug":"preparing-banana-with-chemical-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल से पकाया जा रहा केला पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिकल से पकाया जा रहा केला पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बिना लाइसेंस कारोबार करने व केला पकाने में केमिकल के प्रयोग के संदेह के आधार पर केले का नमूना लिया। मौके पर 10 क्विंटल केला नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
अग्रिम आदेश तक कारोबार बंद करा दिया है। अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया गुरुवार को महमूदाबाद इलाके में फल व सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान फल व्यापारी अय्यूब एंड संस के यहां छापा मारा। यहां पर केला पकाने में केमिकल का प्रयोग किया जा रहा था। जबकि इससे पहले सिंतबर 2015 में टीम ने यहां से केले का सर्विलांस नमूना लिया था।
विज्ञापन
इस नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था, जहां से केले पकाने में केमिकल होने की पुष्टि हुई थी। उस दौरान व्यापारी के पास लाइसेंस भी नहीं था।
इस पर व्यापारी को सुधार करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद गुरुवार को भी केला पकाने में केमिकल का प्रयोग होने की आशंका प्रतीत हुई।
जिस पर मौके पर मौजूद करीब 10 क्विंटल केले का नष्ट कराया गया। इसके अलावा केले का एक विधिक नमूना भरा। व्यापारी के पास अब भी लाइसेंस नहीं था। जिस पर दो दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए।