{"_id":"56f034ee4f1c1b5b15f14d46","slug":"police-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के सामने चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
सुरंग बनाकर दुकान में लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के लोहारबाग स्थित नवीन मेडिकल सेंटर का ताला तोड़ कर चोरों ने लैपटॉप, नकदी व दवाओं समेत पांच लाख का माल पार कर दिया। वहीं सिविल लाइन पुलिस चौकी के ठीक सामने पान की दुकान से पांच हजार नकद समेत 35 हजार का माल पार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर के लोहारबाग में नवीन मेडिकल सेंटर है। जिसमें नवीन महावर थोक व फुटकर दवाओं का कारोबार करते हैं। नवीन के मुताबिक रविवार शाम वह दुकान बंद कर चले गए थे। सुबह सूचना मिली, कि दुकान का ताला टूटा है। दुकान पर पहुंच कर जांच की तो वहां से 25 हजार की नकदी, लैपटॉप, डीवीआर, दवाएं सहित करीब पांच लाख का माल चोरी हो चुका था।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस ने मामले की जांच की है। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने हबीबपुर निवासी रमाकांत मौर्य की पान की दुकान है। रात को चोरों ने इस दुकान का भी ताला तोड़ दिया। यहां से चोरों ने पांच हजार की नकदी सहित करीब 35 हजार का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
सुबह जानकारी होने पर उसने भी पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर इंस्पेक्टर वीर सिंह का कहना है कि दोनों मामलों की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।