{"_id":"57e01cd44f1c1b1356a825fa","slug":"police-caught-weapon-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्ट्री पकड़ी, तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा फैक्ट्री पकड़ी, तीन दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रविवार शाम छापा मार असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। छापेमारी के दौरान तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से असलहा बनाने के उपकरण, निर्मित व अद्धनिर्मित असलहे, कारतूस व चोरी का कुछ माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि फत्तेपुर गांव के एक घर में असलहा बनाया जाता है। ये असलहे दूसरे जिलों में सप्लाई किए जाते हैं। इस पर टीम के साथ रविवार शाम फत्तेपुर के इंद्रपाल के यहां छापा डाला गया।
विज्ञापन
इस दौरान गृहस्वामी इंद्रपाल, हरगांव के भीखपुर निवासी सुरेश विश्वकर्मा व तालगांव के त्यौला गांव निवासी संतोष को असलहा बनाते समय दबोच लिया। उनके कब्जे से असलहा बनाने के उपकरण, 12 बोर के चार तमंचे, 315 बोर के दो तमंचे, कई निर्मित व अद्धनिर्मित असलहे, 820 रुपये व कुछ जेवर बरामद किए।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने शहर के अग्रसेन विहार विजय लक्ष्मीनगर निवासी अमित तिवारी के यहां 11 मार्च को चोरी की थी। वहां से चोरी किए गए पैसे से असलहा बनाने के लिए उपकरण खरीद डाले। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।