{"_id":"59247aa14f1c1be43b535ef5","slug":"one-villagers-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, साथी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, साथी जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 23 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
हादसों में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद मार्ग पर नारायनपुर व मढेला गांव के बीच बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। साइकिल सवार दोनों ग्रामीण शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार वहां से भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
रामपुर कलां इलाके के गनेशपुर गांव निवासी रामू (40) पुत्र बद्री व बुद्धा (50) पुत्र उदय नरायन सोमवार को साइकिल से महमूदाबाद मार्ग स्थित असोधन गांव को एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे।
विज्ञापन
वहां से दोनों देर रात साइकिल से घर को जा रहे थे। जब ये लोग महमूदाबाद मार्ग पर नारायनपुर व मढेला गांव के बीच पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार लोगों ने साइकिल में ठोकर मार दी और बाइक सवार वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
इस हादसे में दोनों साइकिल सवार ग्रामीण जख्मी हो गए। आननफानन एंबुलेंस से दोनों घायल ग्रामीणों को सीएचसी ले जाया गया, जहां रामू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।