फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One man arrested in army uniform

फौजी वर्दी में करता था सेना भर्ती की ठगी

Tue, 27 Sep 2016 11:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 27 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
One man arrested in army uniform
s - फोटो : getty images
फौजी वर्दी पहनकर सेना में भर्ती के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक युवक को सेना के जवानों ने सोमवार देर रात दबोच लिया। मेरठ निवासी अनिल कुमार नाम बदलकर सीतापुर के एक मोहल्ले में रह रहा था।
विज्ञापन


उधर, गिरफ्तार युवक से खुफिया एजेंसियों समेत एटीएस व सैन्य अफसरों ने पूछताछ की। जांच में पता चला कि युवक सैन्य अफसर बताकर सेना में भर्ती के नाम पर लोगों को ठगता था। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


शहर के बाईपास के पास सोमवार रात फौजी वर्दी में घूम रहे एक युवक को सेना के जवानों ने पकड़कर कोतवाली पहुंचाया। यहां भी युवक पुलिस को भटकाता रहा। उधर, संदिग्ध के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियों के अलावा एटीएस, क्राइम ब्रांच व आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में युवक की पहचान मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जनेठी गांव निवासी अनिल स्वामी पुत्र ब्रह्मपाल के रूप में हुई है। वह सीतापुर शहर के इस्मालबाग में अजमेरी के एक मकान में महताब खान बनकर किराये पर पत्नी के साथ रह रहा था। जांच एजेंसियों ने उसके पास एक लैपटॉप, टैबलेट, दो मोबाइल, सिंडीकेट बैंक का एटीएम, व बाइक बरामद की है।

पूछताछ में पता चला कि वह सेना की वर्दी में रहकर लोगों को आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर ठगता था। उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही उसकी अन्य गतिविधियों की भी पड़ताल हो रही है।

वहीं मेरठ के कंकरखेड़ा एसओ यादराम ने बताया कि अनिल के पास से सेना की वर्दी के अलावा नकली दाढ़ी-मूंछ व कुछ कागजात मिले हैं। वह चार साल पहले सेना भर्ती रैली देखने सीतापुर गया था।


कौन है लल्लन ठेकेदार, जांच में जुटी एजेंसियां
सेना की वर्दी पहने युवक का भले ही अब तक आतंकी कनेक्शन निकलने का मामला सामने न आया हो, लेकिन उसकी कई संदिग्ध गतिविधियां जांच के दायरे में हैं। सूत्र बताते हैं कि उसके पास से एक युवती की बैंक पासबुक बरामद हुई है। यह पासबुक बैंक ऑफ बड़ौदा की है। पता चला कि इस अकाउंट में एक व्यक्ति द्वारा पैसा भेजा जाता है। जिसका नाम पकड़े गए संदिग्ध युवक ने लल्लन ठेकेदार बताया है। वह लकड़ी का ठेकेदार है। जांच एजेंसियां उसकी छानबीन कर रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed