फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One dies in van accident

एसयूवी में जा घुसी वैन, एक मरा, तीन जख्मी

Sun, 26 Mar 2017 09:39 PM IST
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
One dies in van accident
accident

बिहार से लखीमपुर खीरी जा रही वैन सिधौली कस्बे मेें रविवार को बस स्टैंड के पास खड़ी एक एसयूवी में जा घुसी। इस हादसे में वैन में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सिधौली सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बिहार के वैशाली जिले के राघौवपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद निवासी मिलन (19) पुत्र लक्ष्मन, लालता (35) पुत्र शीतला, वकील (22) पुत्र सुरेश पासवान, अरविंद (30) पुत्र कामता रविवार भोर एक वैन पर सवार होकर बिहार से लखीमपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ये लोग सिधौली कस्बे में बस स्टैंड के करीब पहुंचे तो इनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एसयूवी में जा घुसी। इस हादसे में वैन सवार चारों लोग जख्मी हो गए। फौरन इन लोगों को सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मिलन को मृत घोषित कर दिया, जबकि लालता, वकील व अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद वैन चालक वहां से भाग निकला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed