{"_id":"578bbc9d4f1c1b6137c4b830","slug":"one-bike-riders-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां कोतवाली इलाके के बिसवां-रेउसा मार्ग पर रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए, तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को रौंदते हुए निकल गया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अन्य घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। उधर, हादसे के बाद चालक कुछ दूर पर वाहन को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
सदरपुर के लालपुर निवासी अकील के यहां रविवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम था। अकील ने तंबौर के दलपतपुर निवासी टिंकू सोनी (30) को खाना बनाने के लिए बुलाया था। पनीर कम पड़ने पर अकील और टिंकू बाइक से बिसवां पनीर लेने आए थे।
विज्ञापन
शारदा पुल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई, जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद जख्मी बाइक सवार संभल भी नहीं पाए थे कि पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर जख्मी टिंकू को रौंदता हुए निकल गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सदरपुर के लालपुर निवासी अकील, बिसवां के लालापुरवा निवासी अशोक कुमार व गणेशपुर निवासी बनगन को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।