{"_id":"570fd57d4f1c1bcb3a4a6ab8","slug":"old-man-crused-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, सिर धड़ से हुआ अलग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, सिर धड़ से हुआ अलग
Amarujala Bureau
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव-लहरपुर मार्ग पर लायतनगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार सुबह बाइक सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। वह मैगलगंज जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग हेेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली इलाके के रमना फार्म निवासी व समाजसेवी सरदार महेंद्र सिंह (70) गुरुवार सुबह बाइक से मैगलगंज के लिए निकले थे। जब वह हरगांव में लहरपुर मार्ग पर लायतनगर के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से उसका सिर भी धड़ से अलग हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन