{"_id":"a0761919aa0bad12522d8a9b205253dc","slug":"old-lady-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली से दवा लेकर दामाद के भाई की साइकिल से लौट रही बुजुर्ग महिला को सोमवार शाम सिधौली-बिसवां मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि दामाद का भाई जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमलापुर के कमोलिया निवासी विशुना देवी (70) सोमवार को अपने दामाद के भाई उदल के साथ साइकिल से सिधौली दवा लेने गई थी। सोमवार शाम वह दवा लेकर घर जा रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच सिधौली-बिसवां मार्ग पर कान्हमऊ के पास बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
हादसे में विशुना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद का भाई उदल मामूली रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।