{"_id":"58dd46f74f1c1be80463e02c","slug":"murder-of-priest-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर पंथी आश्रम के व्यवस्थापक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबीर पंथी आश्रम के व्यवस्थापक की हत्या
Amarujala Bureau
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव के कबीर पंथी आश्रम के व्यवस्थापक जौनपुर निवासी हरि प्रसाद की हत्या कर दी गई। गुरुवार को आश्रम परिसर के पास दुर्गंध आने पर लोगों ने झाड़ियों में देखा तो उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। वहीं आश्रम के स्टोर रूम का सामान बिखरा पड़ा था। बक्से भी खुले मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के विरोध में हत्या की गई होगी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तालगांव में लश्करपुर गांव के पास ‘साहब बंदगी’ नाम से एक एकड़ में कबीर पंथी आश्रम है। जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के दुखईपुरा मजरा संबल शाहपुर गांव निवासी हरि प्रसाद (52) पुत्र रामकृपाल आश्रम की व्यवस्था देखते थे।
विज्ञापन
वह करीब ढाई साल से यहीं रहते थे। गुरुवार सुबह ग्रामीण आश्रम के पास से गुजरे तो वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी। गेट पर ताला लगा हुआ था। शक होने पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रधान को दी।
प्रधान मौके पर पहुंचे और आश्रम परिसर में जांच की। इस बीच कार्यक्रम के लिए बने मंच के पीछे झाड़ियों में हरि प्रसाद का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए।
खबर पाकर इंस्पेक्टर आमोद रंजन भी आ गए। जांच में शरीर पर चोटों के निशान मिले। जांच में आश्रम के गोदाम में रखा सामान बिखरा पड़ा था। वहां रखे बक्से भी खुले पड़े थे।
ग्रामीण अंदेशा जता रहे है कि बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से पहले आश्रम पर धावा बोला और विरोध में हरि प्रसाद की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस अभी भी घटना के कई पहलुओं पर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।