फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married woman found dead

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Married woman found dead
फांसी - फोटो : अमर उजाला

महोली कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन


ग्राम उदयपुर निवासी नीरज की पत्नी महावती ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। उसका शव छत के कुंडे से लटका मिला। खबर पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसके पिता मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी नन्हूराम ने पति नीरज, ससुर अहिबरन व सास राजवती के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मायके पक्ष का आरोप है कि करीब छह वर्ष पूर्व महावती का विवाह नीरज के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की डिमांड करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होते देख उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया। प्रभारी  निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed