{"_id":"571a5c0a4f1c1ba06e8b55cf","slug":"married-killed-for-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के लिए विवाहिता का कत्ल कर फंदे से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के लिए विवाहिता का कत्ल कर फंदे से लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली इलाके के बड़ागांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया। मायके वालाें ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास व ससुर को नामजद कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बड़ागांव निवासी छोटकन्नी (25) पत्नी सोनू के परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। जब वह लोग दोपहर को घर पहुंचे तो उसका शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। जानकारी पाकर इमलिया सुल्तानपुर इलाके के बेलामऊ गांव निवासी छोटकन्नी के पिता शिवदयाल व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि उसने दो साल पूर्व बेटी की शादी की थी। आरोप लगाया कि बेटी से ससुराल वाले दहेज मेें बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को मार कर फंदे से लटका दिया गया। भाई ने पति सोनू, ससुर रामऔतार व सास बिटाना को नामजद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अशोक पांडेय का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।