फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man murdered in sitapur

घर में मृत मिला ग्रामीण हत्या का लगाया आरोप

Sat, 06 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Man murdered in sitapur
crime - फोटो : amar ujala

सदरपुर थाना क्षेत्र के खाफा कलां गांव में शुक्रवार रात घर में सो रहे एक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में चारपाई पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। भाई ने उसकी पत्नी व उसके दोस्त पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


खाफा कलां गांव निवासी रामाधार (45) का शव शनिवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। भाई खगेश्वर प्रसाद ने मृतक की पत्नी व पड़ोस के गांव निवासी एक व्यक्ति पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। भाई के मुताबिक पड़ोस गांव का व्यक्ति अक्सर रामाधार के घर आ जाता था। वारदात वाली रात को भी वह यहीं देखा गया था।
विज्ञापन


उसके मुताबिक रामाधार की पत्नी व पड़ोस के गांव के व्यक्ति के बीच नजदीकी संबंध थे। इसी बीच शनिवार सुबह अचानक उसकी  पत्नी चिल्लाने लगी। लोग उसके घर पहुंचे तो रामधार मृत हालात में चारपाई पर पड़ा था। लोगों ने उसके शरीर पर जख्म के निशान भी देखे गए। एसओ राजकुमार सरोज का कहना है कि ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके भाई ने हत्या की आशंका जताई है। किसी को नामजद नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed