{"_id":"594aaa274f1c1bba758b4662","slug":"lucknow-university-head-clerk-s-dies-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में लखनऊ यूनिवर्सिटी के हेडक्लर्क की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में लखनऊ यूनिवर्सिटी के हेडक्लर्क की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा इलाके में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार लखनऊ यूनिवर्सिटी के कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं सिधौली में एक पिकअप की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायलों को सिधौली में भर्ती कराया गया है। यहां से जख्मी मां-बेटे को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस भी खबर पाकर पहुंच गई थी। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर कंदुनी गांव के पास एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी सिधौली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लखनऊ के त्रिवेणीनगर निवासी विमल दीक्षित (40) पुत्र प्रेमनारायण के रूप में की गई है। मृतक मूलत: लहरपुर के सुलेमानपुर गांव का निवासी था। वह लखनऊ यूनिवर्सिटी में हेड क्लर्क था। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा सिधौली कोतवाली इलाके में हाईवे पर सिंहमपुर के पास बुधवार दोपहर एक पिकअप ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार मां, बेटा व बेटी सहित एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए।
घायलों की पहचान बस्ती जिले के रुदौली इलाके के पचरी खुर्द गांव निवासी विमला देवी (45) पत्नी एसपी त्रिवेदी, उसके बेटे विकास (25), बेटी शिखा (17) के रूप में की गई है। इन लोगों को सीएचसी सिधौली ले जाया गया।
वहां से विमला देवी व उसके बेटे विकास को चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।