{"_id":"56f425104f1c1b3b39f14d25","slug":"looted-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर व्यापारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे के बल पर व्यापारी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 24 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खैराबाद में दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने मंगलवार देर शाम एक कारोबारी से असलहे के बल पर लूटपाट की। बदमाश व्यापारी की पिटाई कर आठ हजार रुपये व दो मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वारदात शहर में शंकरपुर मोड़ के पास हुई।
विज्ञापन
खैराबाद के अर्जुनपुर निवासी मोहम्मद आरिफ की मोहल्ले में ही स्पेयर पार्ट्स की शॉप है। उसने बताया कि मंगलवार को वह बाइक से जिला मुख्यालय से दुकान का सामान लेकर लौट रहा था। जब वह बिसवां-खैराबाद मार्ग पर शंकरपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उसे असलहा दिखाकर रोक लिया।
विज्ञापन
रोकने के बाद बदमाशों ने पिटाई कर आठ हजार रुपये, दो मोबाइल लूट लिए। किसी तरह उसने पुलिस को सूचना दी। एसओ ने पहले कार्रवाई करने को लेकर हीलाहवाली, लेकिन सीओ के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई शुरू की गई। सीओ सिटी राहुल मिठास का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन