फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Army Naik goes missing while setting out for duty after leave.

Yamuna Nagar News: छुट्टी खत्म होने पर ड्यूटी के लिए निकला सेना का नायक लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Army Naik goes missing while setting out for duty after leave.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव दादुपुर जट्टान से छुट्टी खत्म होने के बाद ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला सेना का नायक लापता हो गया। परिजनों के अनुसार राहुल मान 12 जाट रेजिमेंट में नायक के पद पर नागालैंड में तैनात है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


दादुपुर जट्टान निवासी विकास कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई राहुल मान 19 सितंबर को छुट्टी लेकर घर आया था। उनकी छुट्टी पांच अक्तूबर को खत्म हो गई थी। सुबह करीब 11 बजे राहुल घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा है। वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया था। परिजनों के पास उसी दिन एक नंबर से मैसेज आया कि राहुल अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर तलाश करने की मांग की। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गतिविधियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed