{"_id":"5946ae854f1c1bd6438b46fd","slug":"looted-cash-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों की पिटाई कर लूटी नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगीरों की पिटाई कर लूटी नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
loot
हरगांव के सिंकदरपुर गांव के पास शादी से लौट रहे दो भाइयों की पिटाई कर बदमाशों ने साढ़े पांच सौ की नकदी लूट ली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
सिंकदरपुर गांव निवासी मिथिलेश सिंह अपने भाई अवधेश के साथ बाइक से शनिवार को एक शादी में शामिल होने को गए थे।
रात को एक शादी में शिरकत कर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक गांव के समीप पहुंची, तभी गांव के मोड़ के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर रोक लिया और दोनों से साढ़े पांच सौ की नकदी लूट ली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन