फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lekhpal suspended

लेखपाल निलंबित

Tue, 19 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 19 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended

अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की चेक के बदले एक लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। मामले को डीएम ने देखा तो लेखपाल मौके से नदारद हो गया, जबकि उसका सहयोगी पकड़ा गया।

विज्ञापन


उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन था। यहां पर डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव लोगों की फरियाद सुन रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच सलारपुर के ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की कि नबीनगर क्षेत्र के लेखपाल ब्रम्हादीन किसानों को अतिवृष्टि के मुआवजे का चेक देने के बदले 500 रुपये तक अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और लेखपाल के कार्यालय पहुंचे, यहां पर डीएम को आते देख लेखपाल निकल भागा। जबकि उसका सहयोगी पकड़ा गया। प्रशासन ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहरसा निवासी नेकराम के रूप में हुई है। आरोप है कि यह लेखपाल का सहयोगी है, अवैध वसूली करने में ब्रम्हादीन की मदद करता है।


उधर, जिलाधिकारी ने इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लेखपाल ब्रम्हादीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम ने बताया कि इस संबंध में कोई भी मामला कोतवाली में नहीं दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed