फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Land dispute lasted sticks, six injured

भूमि विवाद में चलीं लाठियां, छह जख्मी

Sat, 17 Oct 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 17 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे के विवाद में महोली कोतवाली इलाके के चिरागअली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए।

विज्ञापन


दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। एक पक्ष ने फायरिंग व घर में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है। पुलिस फायरिंग से इन्कार कर रही है।

महोली क्षेत्र के चिरागअली गांव निवासी इम्तियाज अपनी जमीन पर नींव भरवा रहा था। गांव के ही ताज मोहम्मद ने  इसका विरोध किया। ताज मोहम्मद का दावा है कि यह जमीन उसके सहन की है।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बात बढ़ने पर मारपीट हो गई। लाठियां चलने से ताज मोहम्मद पक्ष की दो महिलाएं शमशुन व साबरुन तथा दूसरे पक्ष के इम्तियाज, लतीफ, मुस्ताक व महिला खतूना घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज मोहम्मद का आरोप है कि घटना के बाद इम्तियाज की ससुराल सीतापुर से चार बोलेरो में करीब 24 लोग गांव पहुंचे और इन लोगों ने फायरिंग की और उसके घर में तोड़फोड़ की।

पुलिस फायरिंग की बात से इन्कार कर रही है। इंस्पेक्टर रंग बहादुर का कहना है कि मामले में क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed