फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lady robbed

युवती के कान से बाले नोच ले गए बदमाश

Wed, 28 Jun 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Lady robbed
लूटपाट
शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को सशस्त्र बदमाश सरेराह एक महिला के कान के झाले लूट ले गए। महिला ने विरोध किया, तो बदमाश ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया। महिला लखनऊ की रहने वाली है, जो अपनी रिश्तेदारी में सीतापुर आई थी। पीड़िता ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


लखनऊ के दुबग्गा निवासी रजनी राठौर अपनी रिश्तेदारी में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज आई थी। वह बुधवार को फत्तन सरांय स्थित ण्क ब्यूटी पार्लर आई थी। रजनी जैसे ही ब्यूटी पार्लर से बाहर निकली और रिश्तेदार के घर जाने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच पीछे चल रहे एक सशस्त्र बदमाश ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती। बदमाश ने महिला के कान के दोनों झाले नोच लिए। महिला ने विरोध किया, तो बदमाश ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सरेराह हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश करीब 20 हजार रुपये कीमत की झुमकी लूट ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed