फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF arrests individual with a 50,000 bounty in Lucknow

Meerut News: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को लखनऊ से किया गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
STF arrests individual with a 50,000 bounty in Lucknow
लखनऊ में सब्जी बेचने का कर रहा था काम, लूट के मामले में था वांछित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की तक्षशिला कॉलोनी में अप्रैल 2025 में संयुक्त विकास आयुक्त बलराम कुमार के घर में घुसकर लूटपाट के प्रयास के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी खुर्जा देहात निवासी कुनाल उर्फ कुलदीप त्यागी को एसटीएफ फील्ड इकाई नोएडा और मेडिकल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लखनऊ में किराए के मकान में रह रहा था और अपनी पहचान छिपाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। आरोपियों ने पुष्पा सिंह व उनके बेटे निशित को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था।
गढ़ रोड स्थित तक्षशिला कॉलोनी निवासी पुष्पा सिंह ने 14 अप्रैल 2025 को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि दोपहर के समय दो युवक डिलीवरी बॉय बनकर जबरन घर में घुस गए थे। बीच-बचाव में आए महिला के बेटे निशित पर तमंचे पर हमला कर घायल कर दिया था। आरोपियों ने मां-बेटे को बाथरूम में बंद कर दिया था। मगर पीड़िता बाथरूम में लगे दूसरे दरवाजे से बाहर भाग गई थी। महिला ने शोर मचा दिया था। शोर सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। आरोपी मौके से भाग गए थे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की पहचान खुर्जा देहात निवासी कुनाल उर्फ कुलदीप त्यागी के रूप में की थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी इधर-उधर भाग रहा था। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 21 अक्तूबर 2026 को कुनाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एसटीएफ फील्ड इकाई नोएडा और मेडिकल थाना पुलिस की संयुक्त टीम उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी लखनऊ में किराए के मकान में रहकर सब्जी बेच रहा था। इसी काम की आड़ में वह वहां रह रहा था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

-------
- हत्या समेत चार मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चार प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाने में चोरी, चोरी के प्रयास, हत्या और अवैध हथियार से संबंधित मामले शामिल हैं। इसके अलावा मेरठ के मेडिकल थाने में लूटपाट की घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed