{"_id":"3a66e40a8d1ed5e1242d0fab2f072994","slug":"killed-our-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को बांके से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को बांके से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से जबरदस्ती करते देख बेटे ने अपने पिता को बांके से काट डाला। पुलिस ने इस संबंध में पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डंडिया निवासी लालजी (62) लंबे समय से महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाता पुरवा में रह रहा था। मंगलवार रात वह कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान पुत्र विमल उर्फ विमलेश बांका लेकर वहां पहुंचा और उसने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से पूछताछ की।
विज्ञापन
इसी बीच पुलिस के हाथ कुछ ऐसे तथ्य लगे, जिनसे उन्हें विमलेश पर संदेह हुआ। पुलिस पूछताछ कर ही रही थी, कि विमलेश की पत्नी अंजू ने कोतवाली में विमलेश के खिलाफ ही तहरीर दे दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विमलेश को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में विमलेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसे पत्नी की आवाज सुनाई दी।
ऊपर वाले कमरे में पहुंचा तो देखा कि पिता उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती कर रहे थे। यह देख उसने पिता पर बांके से प्रहार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक डीके शाही अंजू की तहरीर पर उसके पति विमलेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
ग्रामीणों को सुनाई मनगढ़ंत कहानी
लालजी की चीख सुनते ही पड़ोस के लोग उसके घर की ओर दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ देर बाद ग्रामीण कमरे में पहुंचे तो लालजी का शव खून से लथपथ पड़ा था। लालजी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि डकैतों ने घर में धावा बोला था। जब लालजी ने विरोध किया, तो उसे मार डाला। पर लोगों ने पुलिस को खबर दे दी।