{"_id":"599f141a4f1c1b53398b482e","slug":"killed-a-man-with-a-sharp-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से अधेड़ को काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से अधेड़ को काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
संदना में रिश्तेदार के घर पहुंचे एक अधेड़ की रिश्तेदारों ने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक के परिवारीजनों ने रुपये लूटने की नियत से एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि कुछ लोग इस वारदात को अवैध संबंधों के चलते अंजाम देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
मिश्रिख के महमूदपुर निवासी जगरूप (45) बुधवार को अपने रिश्तेदार संदना के बरताल निवासी दीनदयाल के घर गया था। बुधवार रात वह दीन दयाल के घर ही ठहर गया। यहां पर वह चारपाई पर सो रहा था। बुधवार रात को ही दीनदयाल ने परिवारीजनों की मदद से उसे चारपाई पर ही दबोच लिया। जिसके बाद धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद शव को चारपाई पर ही छोड़कर वह परिवार के साथ मौके से भाग गया। सुबह ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हो सकी। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। जगरूप का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। घटना के संबंध में जगरूप के भाई रामभजन ने दीनदयाल, उसकी पत्नी कमला देवी, पुत्री रूबी व दीन दयाल के भाई ईश्वरी व दीपू के खिलाफ संदना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
आरोप लगाया है कि जिस दौरान जगरूप बरताल गांव के दीनदयाल के घर आया था। उस दौरान जगरूप के पास 50 हजार रुपये मौजूद थे। इन्हीं रुपयों को हजम करने के लालच में दीनदयाल ने अपने परिवार के साथ मिलकर जगरूप की नृशंस हत्या कर दी। जिसके बाद शव को चारपाई पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। हालांकि गांव के कुछ लोग इस हत्या की वजह आशनाई बता रहे हैं।
थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जगरूप के भाई राम भजन की तहरीर मिलने के बाद बरताल निवासी दीनदयाल, उसकी पत्नी कमला देवी, पुत्री रूबी व दीन दयाल के भाई ईश्वरी व दीपू के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मिश्रिख के महमूदपुर निवासी जगरूप गांव में ही एक मजार का पुजारी था। यहां पर वह झाड़फूंक का काम भी करता था। बताया गया है कि आरोपी दीनदयाल की पत्नी कमला देवी अक्सर मजार पर झाड़ फूंक करवाने के लिए जाया करती थी । इसी बीच जगरूप व कमला देवी के बीच नजदीकियां हो गईं। इसी विवाद के चलते दीनदयाल ने जगरूप की हत्या कर दी।