फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   kerosene put on Wife and fire

पत्नी पर केरोसिन डाल लगाई आग

Mon, 01 Aug 2016 11:51 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 01 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
kerosene put on Wife and fire
आग - फोटो : amar ujala
अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने पत्नी पर किरोसिन डालकर आग लगा दी। पत्नी को जलता छोड़ पति भाग निकला। महिला चिल्लाते हुए घर के बाहर भागी। आननफानन में आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझा महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एसपी ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ने बयान लिया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। गांव के चौकीदार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस महिला के पति की तलाश में जुटी है। तालगांव इलाके के अमौरा मजरा मोतीपुर गांव निवासी किरन (35) का रविवार रात किसी बात को लेकर पति मुन्नालाल से विवाद हुआ।
विज्ञापन


बाद में शराब के नशे में धुत किरन के पति ने उस पर किरोसिन उड़ेल दिया और आग लगा दी। पत्नी को आग लगाने के बाद आरोपी भाग निकला। बताते हैं कि पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को जलाकर मार डालने की कोशिश की। आग लगने के बाद किरन जलने लगी। जान बचाने की गुहार लगाते हुए वह घर के बाहर भागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोग मौके पर पहुंचे। फौरन आग बुझाकर एंबुलेंस बुलाई गई। महिला को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल फिर जिला अस्पताल लाया गया। यहां खबर पाकर एसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच की। मजिस्ट्रेट ने महिला का बयान दर्ज किया। इसके बाद गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।


उसकी हालत गंभीर है। पूछताछ में महिला ने पति पर जला देने का आरोप लगाया है। बयान में उसने घटना के कारणों के बारे में नहीं बताया। मामले में गांव के चौकीदार बालक राम की तहरीर पर आरोपी मुन्नालाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed