फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   job found with the bogus TET certificates

फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र लगा पाई नौकरी

Sun, 18 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
job found with the bogus TET certificates
फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र के सहारे एक धोखेबाज ने शिक्षक की नौकरी हथिया ली। इस मामले में हुई शिकायत की जांच पर यह फर्जीवाड़ा खुला तो सभी दंग रह गए। पिसावां खंड शिक्षाधिकारी ने शनिवार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वह इस समय क्षेत्र के बिलैया प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिसावां के बिलैया स्थित प्राथमिक विद्यालय में पवन कुमार शुक्ला पुत्र उमाशंकर बतौर शिक्षक तैनात हैं। उनकी तैनाती दो माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन


बीएसए को एक शिकायत मिली कि यह शिक्षक फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी कर रहा है। जिस पर उन्होंने बीईओ पिसावां सीवेश कुमार को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में शिकायत सही निकली। इनका टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी शिक्षक को सैलरी नहीं मिली थी। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसओ श्यामजी यादव का कहना है केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed