फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Including the theft of a revolver and a half million

रिवाल्वर समेत डेढ़ लाख की चोरी

Thu, 20 Aug 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Thu, 20 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोधिया गांव में बुधवार रात चोरों ने प्रधान के पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर व कारतूस समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी हुई तो प्रधान व उसके पिता के होश उड़ गए। आननफानन पुलिस को सूचना दी गई। डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी जांच की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोधिया गांव निवासी व ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव व उनके पिता धरमपाल परिवार वालों के साथ बुधवार रात छत पर सो रहे थे। इसी बीच चोर घर में छत के रास्ते घुस गए। चोरों ने प्रधान के पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर, 11 कारतूस, सोने की अंगूठी व दो मोबाइल समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। जब घर के लोग सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। एसओ रामशंकर यादव खबर पाकर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे। एसओ का कहना है कि प्रधान के पिता की रिवाल्वर चोरी हो गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  
विज्ञापन

...
10 दिन में दो बार हुई चोरी
मारूबेहड़ (सीतापुर)। रेउसा इलाके के अकसोहभा गांव मेंज एक ग्रामीण के घर पिछले 10 दिनों के भीतर दो बार चोरी हो गई, लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया। इसके अलावा रात को एक अन्य गांव से भी हजारों की चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेउसा इलाके के अकसोहा गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजेश के यहां 11 अगस्त को करीब एक लाख की संपत्ति चोरी हो गई थी। उसने पुलिस को सूचना भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिसिया लापरवाही के चलते रात को फिर चोरों ने राजकुमार के घर से उसी स्थान पर नकब लगा दी, जहां पहले नकब लगाया था। इस बार चोरों ने इसके घर से 13 हजार की नकदी सहित लगभग 40 हजार का माल चोरी कर लिया। सुबह घर के लोगों को सूचना हुई, जिसके बाद पुलिस को बताया गया। इसके अलावा पड़ोस के ही चमारनपुरवा गांव निवासी मेवालाल के यहां से भी चोरों ने जेवर, नकदी व बर्तन सहित लगभग 25 हजार का माल चोरी कर लिया। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि राजकुमार के यहां पूर्व में हुई चोरी की सूचना नहीं मिली थी। अब जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed