{"_id":"584d8fcd4f1c1b723a2c389a","slug":"illegally-cut-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से काट डाले पेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से काट डाले पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
tree cut
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी माफिया ने शनिवार रात दो स्थानों पर अवैध रूप से हरे पेड़ काट डाले। लहरपुर में चोरी से पेड़ काटे गए। जबकि सकरन में पेड़ की लकड़ियां काटकर माफिया उठा ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
लहरपुर के ग्राम किशनपुर निवासी दरबारी लाल का आम का बाग है। शनिवार रात लकड़ी माफिया चोरी से आम के पेड़ काट रहे थे। इसी बीच बाग स्वामी को पेड़ काटने की भनक लग गई। वह शोर मचाता हुआ बाग की ओर दौड़ा तो आरोपी भाग निकले। लकड़ी माफिया तब तक एक आम का पेड़ काट चुके थे, जबकि तीन पेड़ अधकटे पड़े थे।
विज्ञापन
उसने गांव के ही शाहिद, अनीस, हनीफ व रईस के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सकरन के ग्राम बनियन पुरवा खपूरा निवासी धनीरा का बाग गांव के बाहर है। शनिवार रात माफिया इस बाग से 6 पेड़ काटकर लकड़ी उठा ले गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने 100 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र के वन रक्षक हिमांशु वर्मा ने बाग स्वामी धनीराम व ठेकेदार ग्राम चेलिहा निवासी जसवंत के खिलाफ अवैध कटान का मामला सकरन थाने में दर्ज कराया है।