{"_id":"574496744f1c1ba22c690bd8","slug":"hotel-demolish","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने तोड़ा होटल, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने तोड़ा होटल, विरोध पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर के कचनार में दबंगों द्वारा तोड़े गए होटल का बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट के कचनार में पटरी दुकान हटवाने गए लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। दुकान व सामान तोड़ने के साथ ही मालिक व उसके बच्चों व महिलाओं को भी पीटा। पीड़ित ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत करीब 100 लोगों पर तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने दो पक्षीय मामले को सामुदायिक विवाद बनाने की कोशिश की। हालांकि प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंच कर मामले को संभाल लिया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रामकोट में कचनार चौराहे पर खुशीराम की चाय की दुकान है। जिस जमीन पर होटल है वह पीडब्लूडी की है। इस पर दबंगों की निगाहें हैं। जमीन पर कब्जे को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने होटल पर हमला बोल दिया।खुशीराम समेत उनके बच्चे व महिलाओं को भी पीटा। साथ ही होटल भी तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
इसकी खबर पाकर खुशीराम के पक्ष से भी काफी लोग एकत्र हो गए। मामला गंभीर होते देख चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। सूचना पर एडिशनल एसपी मनोज सोनकर, एसडीएम सदर, सीओ सिटी रामसनेही यादव समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई।
खुशीराम ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि मना करने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शरीफ , क्षेत्र पंचायत सदस्य बदरूद्दीन, कल्लू समेत करीब 100 से अधिक लोगों ने होटल पर धावा बोल दिया। वहीं दूसरी ओर प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि कब्जे को हटाने को लेकर महिला प्रधान उसे सुबह चेतावनी देने गईं थीं।
मगर खुशीराम ने उन पर गर्म तेल फेंक दिया। जानकारी होने पर समर्थक भड़क गए और ये घटना घट गई। मामले में खुशीराम ने उक्त आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर खुशीराम पक्ष से भाजपा नेता साकेत मिश्रा भी पहुंचे। एसडीएम सदर ने कहा कि अवैध कब्जा हटाने का अधिकार अफसरों को है, जनप्रतिनिधि को नहीं। जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।