फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   History-sheeter murdered

हिस्ट्रीशीटर को गोली से उड़ाया

Wed, 01 Jul 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 01 Jul 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
रेउसा थाना क्षेत्र में एक शातिर अपराधी की मंगलवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी। उसका शव गांव से कुछ दूर स्थित क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू के आम के बाग में पड़ा मिला।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना का कारण अपराधी का आरोपी के परिवार की महिला से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


ग्राम महादेवा निवासी शंकर (40) को मंगलवार रात गांव के ही दो लोग घर से बुलाकर कहीं ले गए थे। जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। उधर, बुधवार सुबह सुपौली गांव के कुछ लोग नित्यक्रिया के लिए खेतों की तरफ निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उन्होंने गांव के निकट स्थित क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू के बाग में एक अधेड़ का शव पड़ा देखा। गोली सीने से सटाकर मारी गई थी। इससे सीने में सुराख भी हो गया था।

यह खबर फैलते ही शंकर की पत्नी सुदामा देवी मौके पर पहुंची, जहां उसने शव की शिनाख्त पति के रूप में की। सुदामा ने गांव के खेलावन व सोमवारी के खिलाफ तहरीर दी है।

महिला का आरोप है कि मंगलवार रात खेलवान व सोमवारी ही शंकर को घर से बुलाकर ले गए थे। दोनों ने श्ंाकर से कहा था कि वे आम तोड़ने जा रहे हैं। आरोप है खेलावन के परिवार की एक महिला से शंकर के अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर खेलावन बैर मानने लगा।


खेलावन पक्ष ने पहले शंकर को घर से बुलाया, फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शव को बाग में ही फेंककर भाग निकले।

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि शंकर शातिर अपराधी था। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। उसके ऊपर 13 मामले दर्ज हैं। इनमें 11 मामले रेउसा थाने के ही हैं। मामले में शंकर की पत्नी की तहरीर पर महदेवा निवासी खेलावन व सोमवारी के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed