फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Handloom factory seal

शमा हैंडलूम फैक्ट्री सील

Fri, 14 Jul 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Handloom factory seal
कारखाना।

जहांगीराबाद क्षेत्र की शमा हैंडलूम फैक्ट्री शुक्रवार को सील कर दी गई। यह कार्रवाई एसडीएम बिसवां ने की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी गांव के तालाब में छोड़ा जा रहा है। इससे तालाब की मछलियां मर गईं। नलों में भी दूषित पानी आ रहा है। 

विज्ञापन


जहांगीराबाद में कई वर्षों से शमा हैंडलूम नाम से दरी फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री में कपड़ों की चिंदियों से दरियां बनाकर बाहर भेजी जाती हैं। दरी बनाने से पहले चिंदियों की जहरीले केमिकल से धुलाई और फिर रंगाई होती है।
विज्ञापन


इसके बाद यह केमिकल युक्त पानी पास के दो तालाबों में डाला जा रहा है। ये दोनों तालाब कस्बे की आबादी से मिले हुए हैं तथा इन तालाबों में लोग जानवरों को स्नान कराते थे तथा पुताई आदि के लिए मिट्टी निकालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार केमिकल युक्त पानी डाले जाने से तालाब का पानी प्रदूषित हो गया है। इससे तालाबों की मछलियां और अन्य जंतु भी नष्ट हो गए। पिछले दस सालों से ग्रामीणों ने कई बार पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत तमाम उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


शुक्रवार को उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव, तहसीलदार सर्वरीश मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद मिश्र व थानाध्यक्ष सदरपुर सचिन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और फैक्ट्री में छापा मारकर उसे सील कर दिया। उप जिलाधिकारी ने फैक्ट्री मालिक से एनओसी प्राप्त करने तक फैक्ट्री को बंद रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed