फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl raped in sitapur

बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 09 Jul 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Girl raped in sitapur
प्रतीकात्मक तस्वीर

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दबंग ने बाग जा रही बालिका से दुष्कर्म किया। बालिका अपने ननिहाल आई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी बालिका (11) इन दिनों अपने ननिहाल आई थी।

विज्ञापन


उसके नाना ने गांव के बाहर आम का बाग ठेके पर ले रखा है। शुक्रवार शाम वह नाना के पास जा रही थी। इसी बीच गांव के शत्रोहन ने बालिका का पीछा करना शुरू कर दिया। गांव के बाहर सुनसान स्थान पर शत्रोहन ने उसे दबोच लिया और धमकाते हुए रेप किया। जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।
विज्ञापन


घटना से बालिका की हालत बिगड़ गई। बालिका ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। जिसके बाद परिवार ने गांव के ही शत्रोहन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर शत्रोहन के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को इलाज व डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed