{"_id":"5712846f4f1c1b276c4a6ce0","slug":"girl-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रही बालिका को ट्रैक्टर ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रही बालिका को ट्रैक्टर ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को घर से बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सदरपुर के मोतीलालपुरवा निवासी लाल बहादुर की बेटी हूरी (3) शनिवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच चकपुरवा निवासी राजेंद्र तेज गति से ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजरा और अनियंत्रित ट्रैक्टर हूरी को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष यदुनंदन सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर चालक राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन