फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   girl died in road accident

घर के बाहर खेल रही बालिका को ट्रैक्टर ने रौंदा

Sat, 16 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
girl died in road accident
भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

सदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को घर से बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सदरपुर के मोतीलालपुरवा निवासी लाल बहादुर की बेटी हूरी (3) शनिवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच चकपुरवा निवासी राजेंद्र तेज गति से ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजरा और अनियंत्रित ट्रैक्टर हूरी को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष यदुनंदन सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर चालक राजेंद्र के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed