{"_id":"5712825b4f1c1b566d4a6b34","slug":"girl-died-after-a-wall-collapse-buried","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से दबकर महिला की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार गिरने से दबकर महिला की जान गई
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हरगांव इलाके के सलारपुर में शनिवार सुबह दीवार ढहने से एक महिला उसके नीचे दब गई। जब तक लोग मलबा हटाकर उसे बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय वह दीवार के पास से गुजर रही थी। घटना के बाद लोगों ने तहसील प्रशासन को सूचना दी।
विज्ञापन
सलारपुर निवासी जैबुननिशां (40) पत्नी रईस खां शनिवार सुबह किसी काम से गांव के ही फैय्याज के यहां गई थी। यहां से वह वापस घर जा रही थी। जब वह गांव में ही मुन्ना के मकान के पास से होकर गुजरी तभी अचानक मुन्ना के घर की पक्की दीवार भरभराकर ढह गई और जैबुननिशां मलबे में दब गई।
विज्ञापन
लोगों ने आननफानन मलबा हटाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे मृतका के पुत्र को भी दे दी गई है। उधर, तहसीलदार व लेखपाल मनोज वर्मा मौके पर पहुंचे। तहसील टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और मृतका के आश्रितों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन