{"_id":"57925c054f1c1b3859c4bc8f","slug":"friend-murderd","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर दोस्त की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बुलाकर दोस्त की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट इलाके में गुरुवार शाम एक युवक को उसका दोस्त घर से बुला ले गया। बाद में उसकी लाश गांव के पास एक तालाब किनारे पड़ी मिली। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। उसके भाई ने दोस्त पर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रामकोट के ओझीपुर सरैंया गांव निवासी भारत व गजराज ने बताया कि उनके सगे भाई अशर्फीलाल (30) पुत्र सुंदरलाल की पड़ोस के रहने वाले सोनेलाल से गहरी दोस्ती थी। गुरुवार शाम सोनेलाल उसे घर से बुला ले गया था। देर शाम होने पर भी अशर्फी घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश होने लगी।
विज्ञापन
इस बीच शुक्रवार सुबह अशर्फीलाल का शव गांव के पास ईंट-भट्ठे के पास तालाब के किनारे पड़ा मिला। खबर पाकर परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी रामसनेही यादव, एसओ सियाराम वर्मा हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
भाई का कहना है कि अशर्फीलाल के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान मिले हैं। उसने अशर्फीलाल के दोस्त सोनेलाल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी का कहना है कि भाई की तहरीर पर आरोपी दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसओ ने बताया कि परिवारवालों ने हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।