फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fraud gang of Delhi arrested

टप्पेबाजी करने वाला दिल्ली का गिरोह दबोचा

Thu, 11 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 11 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fraud gang of Delhi arrested

क्राइम ब्रांच व शहर कोतवाली पुलिस यूपी-उत्तराखंड में टप्पेबाजी करने वाला दिल्ली का गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच बदमाश पकड़े गए हैं। ये लोग दोनों प्रांतों के अलग-अलग जिलों में घूमकर टप्पेबाजी करते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ में नौ वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक ने घटनाओं का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के ग्रीकगंज चौराहे के पास चार जनवरी शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी नमेंद्र अवस्थी की कार के बोनट पर मोबिल ऑयल डालकर उचक्कों ने उसे झांसे में ले लिया था। टप्पेबाजों ने कार से दो लाख रुपये व पिस्टल समेत एक बैग पार कर दिया था। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर घटना के खुलासे में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच को भी घटना के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई थी। घटनास्थल से बरामद सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों की मदद से पुलिस टीम टप्पेबाजों तक पहुंच गई। सभी बदमाश दिल्ली के निवासी हैं और वह यूपी व उत्तराखंड में घूम-घूमकर वारदातों को अंजाम देते थे।


पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना विष्णु मनिहार समेत उसके पांच साथियों को गुरुवार को शहर के बहुगुणा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकदी व लूट गया काफी माल बरामद हुआ है। बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed