{"_id":"5783e3ab4f1c1b117a13dcbb","slug":"four-people-killed-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी-कार की भिड़ंत में चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसयूवी-कार की भिड़ंत में चार की मौत
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर में पकरिया चौराहे के पास रविवार देर रात एक एसयूवी व कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया। दुर्घटना के बाद एसयूवी सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले।
सीतापुर-बिसवां मार्ग पर मानपुर थाना क्षेत्र के पकरिया चौराहे के पास रविवार आधी रात एक एसयूवी व कार में सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मृतक का सगा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
मरने वालों में महमूदाबाद कस्बे के नई बाजार निवासी पूर्व पालिका चेयरमैन सुरेश चंद्र वर्मा के बेटे मुकुल कुमार वर्मा (30), महमूदाबाद के ही शाहजानी टोला निवासी पॉलीटेक्निक प्रवक्ता अवधराम मौर्य का बेटा संदीप मौर्य (30), सदरपुर थाना क्षेत्र के गंगेला गांव निवासी शिक्षक अमित वर्मा (28) पुत्र जयकरन व महमूदाबाद के नहर कॉलोनी निवासी अमरदीप श्रीवास्तव उर्फ अंशुल (28) पुत्र राधेश्याम शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कार सवार सदरपुर क्षेत्र के गंगेला निवासी मृतक अमित वर्मा का सगा भाई शोभित (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
हादसे का शिकार हुए युवक अच्छे दोस्त थे और कार से बघईया निवासी विनोद मिश्रा की बारात में शामिल होने के लिए सीतापुर शहर गये थे। वहां से लौटते समय तेज रफ्तार एसयूवी ने कार में सामने से टक्कर मार दी, जिसमें चारों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।