{"_id":"6ae109b1ee4d3602480c076f","slug":"accused-of-supplying-narcotic-substances-arrested-kurukshetra-news-c-18-1-knl1010-1021420-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहाबाद। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी वारिस निवासी अंबाला कैंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत 25 अक्टूबर को एंटी नारकोटिक सेल की टीम अपरानी की तलाश में बस अड्डा शाहाबाद के पास मौजूद थी।
टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे एनएच-44 पर मारकंडा पुल पर नाकाबंदी करके वीरेंद्र कुमार निवासी स्टेशन माजरी शाहबाद व शिवम कुमार उर्फ़ रिशु निवासी खतरवाडा मोहल्ला को मोटरसाइकिल सहित काबू किया था। तलाशी लेने पर उनके कब्ज़ा से 10.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। गत 26 अक्टूबर को टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी वारिस को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जिला अंबाला व कुरुक्षेत्र में आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, मारपीट तथा लूट के करीब 10 मामले दर्ज हैं।