फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four killed in accident

हादसों में चार की मौत

Thu, 24 Mar 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Thu, 24 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four killed in accident
Accident

 जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक अज्ञात व्यक्ति समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया    गया है।  

विज्ञापन

मछरेहटा के चांदपुर निवासी मनोज कुमार (25) बाइक पर सवार होकर बुधवार को मछरेहटा गया था।

वापस जाते समय ग्वाली के पास दूसरी बाइक पर सवार दो लोग टक्कर मारकर भाग निकले थे, जिससे मनोज गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे सीएचसी से लखनऊ रेफर किया गया था। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। संदना इलाके के असुवामऊ निवासी आशीष तिवारी (22) पुत्र गणेश शंकर बाइक से सिधौली जा रहा था।
विज्ञापन


बुधवार शाम सिधौली से संदना जाने वाले मार्ग पर पुलिया के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी तरह लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड कॉलोनी निवासी शमीम (20) लहरपुर निवासी अपने साथी वरुण कुमार के साथ बाइक से लखनऊ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसवां में सिधौली मार्ग पर टिकरा के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे शमीम गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि उसके साथी को हल्की चोटें आईं। जिसके बाद शमीम को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने एक अज्ञात युवक को मार्ग दुर्घटना में जख्मी होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है।


रेउसा इलाके के भैसहा गांव निवासी अवस्थी (20), रेशमा (22) पत्नी गुड्डू व प्यारेलाल (50) पुत्र छेद्दू बाइक से अज्ञात स्थान पर गिरकर जख्मी हो गए। सिधौली के जयनारायन नगर निवासी रामनाथ (55) को भी अज्ञात स्थान पर सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed