फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   four accused of robbery arrested

फाइनेंस कंपनी के एजेंट को लूटने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 13 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
four accused of robbery arrested

रामकोट इलाके में नवंबर माह में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े हुई पांच लाख 60 हजार की लूट की वारदात का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नगदी मे से दो लाख 55 हजार रुपये, तीन असलहे, कारतूस, घटना में शामिल बाइक व लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस का कहना है कि मास्टर माइंड को भी जल्द दबोचा जाएगा।
विज्ञापन


मछरेहटा के बनियामऊ निवासी व एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर अभिनव सिंह व मिश्रिख के रन्नूपुर गांव निवासी व कर्मचारी श्याम लखन गुप्ता से 19 नवंबर 15 को रामकोट इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहों के बल पर पांच लाख 60 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई थीं। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर 13 जनवरी को रामकोट इलाके के विक्टोरियागंज के पास से चार बदमाशों को पकड़ा गया।


एसपी ने बताया कि लूट अंजाम देने में रामकोट क्षेत्र के बिजुवापुर निवासी मेराज, इमलिया सुल्तानपुर इलाके के हरिकिशुनपुर गांव निवासी इश्तियाक उर्फ मुसऊ, शहर कोतवाली इलाके के गोड़ियनटोला निवासी कुलदीप, रामकोट क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी जितेंद्र पासी को गिरफ्तार किया।

इन लोगों के पास से लूटी गई नगदी में से दो लाख 55 हजार रुपये व मोबइल, तीन असलहे मय कारतूस, लूट में शामिल बाइक बरामद की गई है। एसपी ने बताया घटना का मास्टर माइंटड संदना इलाके के कैमहरा निवासी उदय भान सिंह उर्फ भानू सिंह भागने में सफल रहा।

उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको भी पकड़ा जाएगा। घटना का खुलासा करने वाली टीम में रामकोट व कोतवाली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच टीम भी शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed