फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five youth dies in accident

हादसों में पांच युवकों ने दम तोड़ा

Tue, 14 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five youth dies in accident
accident

अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार पांच युवकों की मौत हो गई। ये हादसे बिसवां व रामकोट थाना क्षेत्र में हुए। बिसवां में जहां दो बाइकों की भिड़ंत में मंगलवार को तीन युवकों की जान चली गई। ये लोग रिश्तेदारी में होली मिलकर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। वहीं रामकोट में सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों ही दुर्घटनाओं ने युवकाें ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन


 रामपुर कलां इलाके के बलसिंहपुर गांव निवासी सत्यपाल (23) पुत्र भैरवनाथ की बहन रेउसा  बेदौरा गांव में ब्याही है। सोमवार को होली पर सत्यपाल अपने चचेरे भाई रामराज (22) पुत्र प्यारेलाल व अंकित (20) पुत्र विक्रम, अपने साथी सदरपुर के कैमहरा कलां निवासी अनुज (20) पुत्र रमेश, सदरपुर के नदिया गांव निवासी ऋषिराज (20) पुत्र कमलेश, यहीं के निवासी बबलू (22) पुत्र होशियारीलाल के साथ दो बाइकों पर सवार होकर बहन के यहां बेदौरा गया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि वहां से ये लोग सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वापस जा रहे थे। जब ये लोग बिसवां इलाके में भोलागंज पुरैनी के पास पहुंचे, तभी किसी तरह दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों को सीएचसी बिसवां ले जाया गया, जहां सत्यपाल, अनुज कुमार व ऋषिराज को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य तीनों युवक को भर्ती किया गया। इन युवकों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की खबर पाकर पुलिस पहुंच गई थी। 

वहीं रामकोट इलाके के सहरोई कालिकाबक्स गांव निवासी भानू (25) पुत्र अवधेश व गांव का ही अरविंद (20) पुत्र रामचंद्र सोमवार की देर शाम शहर से रंग खेलकर अपने घर बाइक से जा रहे थे।

जब ये कचनार पुलिस चौकी क्षेत्र में भटपुरवा के पास पहुंचे, तभी सामने से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में भानू व उसका साथी युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने भानू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते समय अरविंद की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल कराई जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed