{"_id":"596502f54f1c1b700c8b45e5","slug":"firing-on-former-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को दबंग ने मारी गोली, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान को दबंग ने मारी गोली, ट्रॉमा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पड़ा खून।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख के पूर्व प्रधान को फार्म हाउस से पैसे देने के बहाने गांव बुलाकर एक दबंग ने गोली मार दी। पूर्व प्रधान को मिश्रिख सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के पीछे पैसे के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मिश्रिख के ठाकुरनगर के पूर्व प्रधान सुशील सक्सेना (50) मौजूदा समय में मिश्रिख के सीताकुंड वार्ड में रहते हैं। वह मंगलवार को अजीतपुर मजरा ठाकुरनगर स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे, जहां अजीतपुर निवासी रामरहीस ने फोन कर बकाया देने के बहाने बुला लिया और उसके पहुंचते ही गोली मार दी।
विज्ञापन
उधर, गोली लगने पर जख्मी पूर्व प्रधान को आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
बताते हैं कि रामरहीश ने पूर्व प्रधान से रुपये लिए थे। जिसकी वजह से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पूर्व प्रधान को राम रहीस ने गोली मारी है। वह भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।