{"_id":"572796494f1c1be9645cd361","slug":"firing-on-fellow-bike-riders-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइक सवार भाई-बहन पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बाइक सवार भाई-बहन पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 02 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
गाोली मारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार हमलावरों ने दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार भाई बहन पर गोलियां बरसाईं। इससे गोली लगने से भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले गई है। हाईवे पर दिन दहाड़े फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हमलावर कौन थे और उन्होंने गोली क्यों मारी, इस बात पता नहीं लगाया जा सका है।
संदना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ख्योंटा निवासी राजकपूर (28) सोमवार को अपनी बहन लूसी देवी के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहा था। रास्ते में जिस दौरान मोटरसाइकिल अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जयपालपुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक से पीछा कर रहे सशस्त्र बदमाशों ने बराबर में आकर फायरिंग शुरू कर दी।
इससे एक गोली राज कपूर के पेट में लग गई। घायल होते ही राजकपूर ने शोर मचाते हुए बाइक को सड़क के किनारे रोका। घटना को देख क्षेत्र के लोग दौड़े तो हमलावर हवाई फायर करते हुए निकल भागे। बताते हैं कि पीछे से राजकपूर का दूसरा भाई प्रदीप भी मोटर साइकिल से आ रहा था। घटना को देखते ही प्रदीप ने पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाया और उसे लेकर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए निकल ली। हमलावर कौन थे, उन्होंने दिन दहाड़े इस तरह की घटना को किस मकसद से अंजाम दिया, यह रहस्य बना हुआ है। इधर थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने अभी इस संबंध में कोई तहरीर नही दी है।
घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। घायल व उसके परिवार ने अभी तक किसी का नाम नही लिया है। परिवार के सदस्य जो तहरीर देंगे, उस पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। दूसरी तरफ नेशनल हाइवे पर इस तरह की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हाइवे पर गोली चलने की घटना को लेकर लोग दहशत में हैं।