{"_id":"58f79c7a4f1c1b9d554704b2","slug":"fir-on-sonu-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक सोनू निगम के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायक सोनू निगम के खिलाफ केस
Amarujala Bureau
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
सोनू निगम
- फोटो : SELF
विवादित ट्वीट के मामले में पार्श्व गायक सोनू निगम के खिलाफ बुधवार को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर के अशरफ मंजिल निवासी अधिवक्ता मो. इमरान ने गायक सोनू निगम की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर एसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन
अधिवक्ता अशरफ का कहना है कि सोनू निगम ने धार्मिक स्थलों पर लगने वाले लाउडस्पीकर को लेकर ट्वीट कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उनकी इस टिप्पणी से साथी अधिवक्ता सैय्यद कमर शाह, कौशल किशोर राजवंशी सहित तमाम लोगों को भी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने मामले में एसपी से केस दर्ज कराने की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव के निर्देश पर बुधवार को शहर कोतवाली में सोनू निगम के खिलाफ राष्ट्रीय एकता को खंडित करने से संबंधित धारा-153 (ख) में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि यह धारा गैर जमानती है।
विज्ञापन