छेड़छाड़ के विरोध पर पिता व भाई को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में आम के बाग की रखवाली कर रहीं दो किशोरियों से गांव के ही युवकों ने छेड़छाड़ की। किशोरियों ने विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। बचाव में पिता व भाई आगे आए, तो युवकों व उनके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडों से पिता व भाई को भी जमकर पीटा। इससे दोनों घायल हो गए।
एक गांव निवासी दो किशोरी बहनें गांव के बाहर स्थित आम के बाग में रखवाली कर रही थीं। इसी बीच गांव के वीरेंद्र अपने भाई कन्नी के साथ आम के बाग में पहुंच गया। किशोरियों को अकेला पाते ही उनकी नीयत खराब हो गई और दोनों आरोपी छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया, तो दोनों ने पिटाई शुरू कर दी।
युवकों के परिवार के सदस्य भी लाठी व धारदार हथियारों के साथ बाग में पहुंच गए और किशोरी के पिता व भाई पर लाठी व धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया लेकिन तब तक किशोरियों के पिता व भाई घायल हो चुके थे।
पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कराने के लिए गांव के ही वीरेंद्र, कन्नी आदि के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जांच की जा रही है।