फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   farmer shot

किसान को गोलियों से छलनी किया

Mon, 02 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 02 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
farmer shot
पीड़ित परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात दबंगों ने एक किसान के घर में घुसकर परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इससे गोली लगने से परिवार के मुखिया की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में चार लोगों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बछवल निवासी किसान ब्रजेश शुक्ला(30) का गांव के ही इंद्रजीत से जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में 28 फरवरी को न्यायालय ने फैसला ब्रजेश शुक्ला के हक में सुनाया था।
विज्ञापन


इसी फैसले सेे आक्रोशित होकर इंद्रजीत पक्ष के कपिल, उपदेश, गोलू व भोलू ने रविवार की रात हथियारों से लैस होकर ब्रजेश शुक्ला के घर धावा बोल दिया। इससे पहले कि ब्रजेश व उसके परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते, हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहाट के साथ चीख सुनकर गांव के लोग शोर मचाते हुए घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख हमलावर हवाई फायर करते हुए, मौके से फरार हो गए। तब तक ब्रजेश शुक्ला की गोली लगने से मौत हो चुकी थी। जबकि ब्रजेश शुक्ला की पत्नी सोनी देवी (25), पुत्र सौरभ (5) व शुभम (1.5) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजनों ने घायलों को महोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।


घटना के संबंध में ब्रजेश के भाई राकेश ने गांव के कपिल, उपदेश, गोलू व भोलू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हत्या, हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed